पहली कोशिश में असिस्टेंट कमांडेंट बने हिमांशु हरि, देशभर में 66वीं रैंक
पहली कोशिश में असिस्टेंट कमांडेंट बने हिमांशु हरि, देशभर में 66वीं रैंक
पहली कोशिश में असिस्टेंट कमांडेंट बने हिमांशु हरि, देशभर में 66वीं रैंक
दस्तक 7 मीडिया /बेनीपुर
जिले के बेनीपुर प्रखंड के नवादा गांव निवासी हिमांशु हरि ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने पहली ही कोशिश में अर्धसैनिक बल में राजपत्रित अधिकारी असिस्टेंट कमांडेंट का पद हासिल किया है। देशभर में उन्होंने 66वीं रैंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।
हिमांशु की सफलता की खबर मिलते ही उनके परिवार, गांव और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। पहली कोशिश में ही प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल करना उनकी कड़ी मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण को दर्शाता है।
हिमांशु की इस उपलब्धि पर परिवार और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उनकी सफलता से नवादा गांव समेत पूरे दरभंगा जिले में गर्व का माहौल है।
शराबबंदी पर एनसीएईआर की रिपोर्ट, बिहार में नियंत्रित शराब बिक्री की सिफारिश, पूर्ण शराबबंदी से सामाजिक लक्ष्य हासिल नहीं होने का दावा, तस्करी और अवैध कारोबार बढ़ने की बातa
पिलखी-मैथी मार्ग पर कार से 175 लीटर विदेशी शराब बरामद, गायघाट में पुलिस की कार्रवाई, अंधेरे का फायदा उठाकर कारोबारी फरार