नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में मौलाना गिरफ्तार, आठ घंटे में अलीनगर के पकड़ी गांव से किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

दस्तक 7 मिडिया, घनश्यामपुर, दरभंगा।

स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में मस्जिद में बच्चों को पढ़ाने वाले मौलाना पर 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। मामले में नाबालिग के पिता के आवेदन पर शुक्रवार देर रात घनश्यामपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। प्राथमिकी दर्ज होने के करीब आठ घंटे बाद पुलिस ने आरोपी मौलाना जैनुल आबेदीन को अलीनगर थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव से गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि नाबालिग के पिता के आवेदन पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की। इसी क्रम में उसे अलीनगर थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव से गिरफ्तार किया गया।घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी निभाने वाले व्यक्ति मौलाना पर इस तरह का आरोप गंभीर मामला है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिरौल थाना क्षेत्र के रूपनगर गांव निवासी मौलाना जैनुल आबेदीन के रूप में किया गया।