एम एल एस एम महाविद्यालय दरभंगा के स्नातकोत्तर हिंदी विभाग में नवागंतुक छात्र-छात्राओं का भव्य अभिनंदन ।
एम एल एस एम महाविद्यालय दरभंगा के स्नातकोत्तर हिंदी विभाग में नवागंतुक छात्र-छात्राओं का भव्य अभिनंदन ।
एम एल एस एम महाविद्यालय दरभंगा के स्नातकोत्तर हिंदी विभाग में नवागंतुक छात्र-छात्राओं का भव्य अभिनंदन ।
दस्तक 7 मीडिया /दरभंगा
महाराज लक्ष्मेश्वर सिंह (एमएलएसएम) महाविद्यालय, दरभंगा के स्नातकोत्तर हिंदी विभाग में सत्र 2026–2028 के नवागंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत एवं सत्रारंभ के अवसर पर अभिनंदन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शंभु कुमार यादव ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के बर्सर डॉ. नंदकिशोर झा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की बीज वक्ता एवं हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. मीना कुमारी थीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. विनय कुमार झा के मंगलमय स्वस्तिवाचन से हुआ।
मुख्य अतिथि डॉ. नंदकिशोर झा ने नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को शुभकामना दी।
डॉ शंभु कुमार यादव ने कहा,उच्च शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि संपूर्ण व्यक्तित्व एवं चरित्र निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन, अनुशासन, पुस्तकालय एवं महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण का अधिकतम लाभ उठाने तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन में नवीन ज्ञान एवं नवाचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने हिंदी विभाग द्वारा आयोजित अनुशासित एवं गरिमामय कार्यक्रम की सराहना करते हुए विभाग के सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को बधाई दी।
वरिष्ठ शिक्षक एवं वर्षर डॉ नंदकिशोर झा ने महाविद्यालय एवं हिंदी विभाग की शैक्षणिक उपलब्धियों, विश्वविद्यालय परीक्षाओं में विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा विभिन्न साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहने, अध्ययन के प्रति गंभीर रहने तथा विभागीय गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया।
अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य डॉ. शंभु कुमार यादव ने कहा कि महाविद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, नैतिक मूल्यों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को जीवन का आधार बनाने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में हिंदी विभाग की शिक्षिकाएँ डॉ. सुप्रीत शालिनी एवं डॉ. संगीता कुमारी सहित अंकित पासवान, पल्लवी कुमारी, यश चौधरी, रंजन कुमार पासवान, नारायण दास, सोनू कुमार पंडित तथा हिंदी विभाग के चार दर्जन से अधिक छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का प्रभावी एवं सुसंयोजित संचालन डॉ. ज्वाला चंद्र चौधरी ने किया। समारोह के अंत में सभी नवागंतुक छात्र-छात्राओं का अतिथियों द्वारा कलम एवं मिठाई प्रदान कर आत्मीय स्वागत किया गया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, अनुशासन और शैक्षणिक गरिमा का वातावरण देखने को मिला।