5 अगस्त को लगेगा ‘सहयोग शिविर’, 32 पंचायतों व 12 नगर निकायों में सुनी जाएंगी जनता की शिकायतें, डीडीसी ने तैयारियों की समीक्षा की, गन्ना क्षेत्र विस्तार अभियान और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
5 अगस्त को लगेगा ‘सहयोग शिविर’, 32 पंचायतों व 12 नगर निकायों में सुनी जाएंगी जनता की शिकायतें, डीडीसी ने तैयारियों की समीक्षा की, गन्ना क्षेत्र विस्तार अभियान और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
5 अगस्त को लगेगा ‘सहयोग शिविर’, 32 पंचायतों व 12 नगर निकायों में सुनी जाएंगी जनता की शिकायतें,
डीडीसी ने तैयारियों की समीक्षा की, गन्ना क्षेत्र विस्तार अभियान और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिले में जन शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए 5 अगस्त को आयोजित होने वाले ‘सहयोग शिविर’ की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार को समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में उप विकास आयुक्त स्वप्निल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई, जिसमें विभिन्न विभागों की लंबित योजनाओं, जन शिकायतों और सहयोग शिविर की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई।
बैठक में मानवाधिकार, लोकायुक्त, आरटीपीएस, मुख्यमंत्री जनता दरबार, न्यायालयों में लंबित मामलों, एसी/डीसी बिल, राजस्व, कृषि, सहकारिता एवं जन शिकायतों से जुड़े मामलों की विभागवार समीक्षा करते हुए डीडीसी ने सभी अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का पारदर्शी तरीके से शीघ्र निस्तारण किया जाए।
डीडीसी ने प्रखंड विकास पदाधिकारियों को चिन्हित पंचायतों में कन्या विवाह मंडप निर्माण के लिए तकनीकी प्रस्ताव तैयार कर स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन (एलएईओ) को उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया।
बैठक में जिले में प्रस्तावित रैयाम और सकरी चीनी मिलों के लिए गन्ना क्षेत्र विस्तार अभियान की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि जिले में अब तक 16 हजार से अधिक किसानों का गन्ना खेती के लिए पंजीकरण हो चुका है। डीडीसी ने कहा कि प्रत्येक चीनी मिल के सफल संचालन के लिए लगभग 30 हजार एकड़ क्षेत्र में गन्ना उत्पादन आवश्यक होगा। इसके लिए पंचायत स्तर पर विशेष जागरूकता अभियान चलाकर किसानों को गन्ना उत्पादन और सहकारिता से जोड़ा जाएगा।
इधर, जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अगस्त माह के प्रथम मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश रहने के कारण निर्धारित सहयोग शिविर अब 5 अगस्त (बुधवार) को आयोजित किया जाएगा। जिले की 32 पंचायतों और 12 नगर निकायों में सुबह 9 बजे से शिविर लगाए जाएंगे, जहां विभिन्न विभागों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे और लोगों की शिकायतों का पंजीकरण कर 30 दिनों के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
जिलाधिकारी कौशल कुमार ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में सहयोग शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं के समाधान का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि शिविर से संबंधित जानकारी के लिए हेल्पलाइन 1100 पर सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। वहीं सहयोग पोर्टल के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन दर्ज करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
जिला प्रशासन ने शिविरों के सफल संचालन के लिए सभी प्रखंडों, पंचायतों एवं नगर निकायों में वरीय अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी है तथा व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
50 हजार भक्तों ने किया बाबा कुशेश्वरनाथ का जलाभिषेक, लेकिन VIP पूजा को लेकर उठे सवाल, आम श्रद्धालुओं के लिए गर्भगृह में प्रवेश पर रोक, मंत्री के गर्भगृह में पूजा करने के व्यवस्था पर उठ रहा सवाल।
श्रावण के प्रथम सोमवार पर व्यवसायी संघ के युवा साथियों ने लगाया सेवा शिविर, श्रद्धालुओं को पिलाया शरबत और ठंडा पानी।