50 हजार भक्तों ने किया बाबा कुशेश्वरनाथ का जलाभिषेक, लेकिन VIP पूजा को लेकर उठे सवाल,
आम श्रद्धालुओं के लिए गर्भगृह में प्रवेश पर रोक, मंत्री के गर्भगृह में पूजा करने के व्यवस्था पर उठ रहा सवाल।
प्रशांत कुमार, दस्तक 7 मीडिया, कुशेश्वरस्थान।
उत्तर बिहार के प्रसिद्ध तीर्थस्थल बाबा कुशेश्वर धाम में सावन की पहली सोमवारी पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में शिवभक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार करीब 50 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा कुशेश्वरनाथ का जलाभिषेक किया। हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से पूरा कुशेश्वरस्थान भक्तिमय बना रहा।

