ग्रामीण एसपी साक्षी कुमारी का औचक निरीक्षण, अचानक आगमन से थाना परिसर में मचा हडकंप, प्रत्येक कमरे का बारीकी से लिया जायजा
ग्रामीण एसपी साक्षी कुमारी का औचक निरीक्षण, अचानक आगमन से थाना परिसर में मचा हडकंप, प्रत्येक कमरे का बारीकी से लिया जायजा
ग्रामीण एसपी साक्षी कुमारी का औचक निरीक्षण, अचानक आगमन से थाना परिसर में मचा हडकंप, प्रत्येक कमरे का बारीकी से लिया जायजा
दस्तक 7 मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
दरभंगा के ग्रामीण एसपी साक्षी कुमारी ने कुशेश्वरस्थान जाने के क्रम में अचानक बिरौल थाना पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। एसपी के इस अचानक आगमन से थाना परिसर में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय के प्रत्येक कमरे का बारीकी से जायजा लिया और परिसर की व्यवस्थाओं को परखा। एसपी के पहुंचने की सूचना मिलते ही थाने में पदस्थापित सभी पुलिस कर्मी /पदाधिकारी उनके समक्ष प्रस्तुत हुए।
कड़ा अनुशासन और ड्रेस कोड-
एसपी ने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को हमेशा पूर्ण यूनिफॉर्म में रहने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रतिदिन रोलकॉल समाप्त होने के बाद सभी अनुसंधानकर्ता थाने पर ही बैठकर लंबित मामलों की केस डायरी लिखना सुनिश्चित करेंगे।
बरामदे में पड़े बेंच को देखकर एसपी ने तुरंत उन्हें आगंतुक कक्ष में रखवाया। थानाध्यक्ष चंद्रमणि को निर्देश दिया गया कि फरियाद लेकर आने वाले आम लोगों को पूरे सम्मान के साथ इसी आगंतुक कक्ष में बैठाया जाए और उनकी समस्याएं सुनी जाएं। एसपी साक्षी कुमारी ने पुलिसिंग के मूल सिद्धांतों का पाठ पढ़ाते हुए लक्ष्य के अनुरूप लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन करने और लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का आदेश दिया। पुनि सह पर्यवेक्षी पदाधिकारी अमृत लाल वर्मन ने अपनी समस्या को एसपी के समक्ष रखा। निरीक्षण कर वापस जाने के क्रम में फरियाद लेकर थाना आए कुछ लोगों की समस्या को सुनने के बाद मामले की जांच का आदेश थानाध्यक्ष को दिया। एसपी साक्षी कुमारी ने दस्तक 7 मिडिया को बताया कि थाना का सामान्य निरीक्षण किया गया और अधिकारियों को बेहतर पुलिसिंग के निर्देश दिए गए हैं।
सिमरी थाना पुलिस ने लूट के मामले में एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
दरभंगा जिला के सदर एसडीपीओ 1 के कार्यालय में तैनात एक होमगार्ड महिला जवान के बंदूक की 9 गोलियां गायब होने की चर्चा से हड़कंप, एसएसपी बोले ,जांच के बाद ही सामने आएगी सच्चाई।