सिंहवाड़ा में शराब कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, 52.860 लीटर विदेशी शराब बरामद; एक गिरफ्तार
सिंहवाड़ा में शराब कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, 52.860 लीटर विदेशी शराब बरामद; एक गिरफ्तार
सिंहवाड़ा में शराब कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, 52.860 लीटर विदेशी शराब बरामद; एक गिरफ्तार
सिंहवाड़ा, संवाददाता।
सिंहवाड़ा थाना पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर नगर पंचायत भरवाड़ा में छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान एक कथित कारोबारी को गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरे घर से भी शराब जब्त की गई।
थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि गुरुवार की शाम पुलिस टीम ने नगर पंचायत भरवाड़ा निवासी तेज नारायण यादव उर्फ तेजू के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान घर में रखे बॉक्स पलंग के अंदर छिपाकर रखी गई 43.545 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। मौके से तेज नारायण यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।
इसी अभियान के दौरान पुलिस ने रोहित साह के घर में भी छापेमारी की, जहां से 9.315 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। दोनों कार्रवाई में कुल 52.860 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई।
थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।