डीडीसी ने जनसुनवाई में सुनीं 35 से अधिक फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
डीडीसी ने जनसुनवाई में सुनीं 35 से अधिक फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
डीडीसी ने जनसुनवाई में सुनीं 35 से अधिक फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
बिहार सरकार के ‘निश्चय पार्ट–3 : सबका सम्मान, जीवन आसान’ कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को समाहरणालय परिसर में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) स्वप्निल की अध्यक्षता में जनसुनवाई एवं समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी कौशल कुमार के निर्देश पर आयोजित इस जनसुनवाई में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए 35 से अधिक लोगों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।
डीडीसी ने एक-एक फरियादी की समस्या गंभीरता से सुनी और कई मामलों में स्वयं मोबाइल फोन के माध्यम से संबंधित अधिकारियों से बात कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम नागरिकों की शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
जनसुनवाई के दौरान अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) सलीम अख्तर ने भी सभी आवेदनों की सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया गया, जबकि शेष आवेदनों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादित करने का निर्देश दिया गया।
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों में भूमि विवाद, अतिक्रमण हटाने, एसीपी, सेवा पुस्तिका, रसोइयों के मानदेय भुगतान, निवास प्रमाण पत्र, जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) विक्रेता से संबंधित शिकायतें सहित अन्य जनहित के मामले प्रमुख रहे।
डीडीसी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी और विधिसम्मत तरीके से शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि आम लोगों को समय पर न्याय और राहत मिल सके।
इस अवसर पर सहायक समाहर्ता कल्पना रावत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
शराबबंदी कानून के तहत जब्त 20 वाहनों की नीलामी, सरकार को करीब तीन लाख रुपये राजस्व मिलने की उम्मीद, 16 बाइक, 3 टेंपो/ई-रिक्शा और एक चारपहिया वाहन की हुई बोली, अवैध शराब कारोबार पर कार्रवाई जारी
जे.के.कॉलेज बिरौल में लगातार पांचवे दिन हड़ताल जारी,छात्रों को हो रही परेशानी