गायघाट में ड्रग्स विभाग की बड़ी कार्रवाई, शिव शक्ति दवा दुकान पर छापेमारी में कई दवाएं बरामद
गायघाट में ड्रग्स विभाग की बड़ी कार्रवाई, शिव शक्ति दवा दुकान पर छापेमारी में कई दवाएं बरामद
गायघाट में ड्रग्स विभाग की बड़ी कार्रवाई, शिव शक्ति दवा दुकान पर छापेमारी में कई दवाएं बरामद
दीपक कुमार/ गायघाट
जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के सरकारी स्वास्थ्य केंद्र के समीप ड्रग्स विभाग ने अवैध दवा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सहायक औषधि नियंत्रक के नेतृत्व में हुई छापेमारी के दौरान भारी बिना वैध कागजात वाली संदिग्ध दवाएं बरामद की गईं। पुलिस और औषधि विभाग की संयुक्त कार्रवाई के बाद इलाके में दवा माफिया के बीच हड़कंप मच गया है।
गुप्त सूचना के आधार पर की गई है। थाना प्रभारी जेपी गुप्ता ने भी मामले की पुष्टि किया है।
अवैध दवा कारोबार से जुड़े पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।छापेमारी के दौरान जब्त की गई सभी दवाओं को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए गायघाट थाना पुलिस को सौंप दिया गया है। औषधि विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि यह अवैध दवा कारोबार कितने बड़े स्तर पर चल रहा था और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं।
सहायक औषधि नियंत्रक ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि टीम को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर गायघाट शिव शक्ति मेडिकल हॉल में छापेमारी की गई। इस दौरान कई दवाएं बरामद हुआ है।
उन्होंने बताया कि बरामद सभी दवाओं के नमूने संग्रह कर लिए गए हैं। इन्हें जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। लैब रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट होगा कि दवाएं मानकों के अनुरूप हैं या नहीं। अगर जांच में दवाएं नकली, घटिया या अवैध पाई जाती हैं तो आरोपियों के खिलाफ औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत, बच्चों ने चित्रों में उकेरी देशभक्ति की भावना , पिंडारुच विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित, आज सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चलेगा जन-जागरूकता अभियान
मंत्री पद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, पूछा– बिना MLA-MLC बने छह महीने से ज्यादा कैसे बने रहे दीपक कुशवाहा? संवैधानिक प्रावधानों पर बिहार सरकार से मांगा जवाब, 27 अगस्त को होगी मामले की अगली सुनवाई।