बांकीपुर का रण आज, तीन दिन बाद आएगा जनादेश; भाजपा की साख और जनसुराज की चुनौती दांव पर
बांकीपुर का रण आज, तीन दिन बाद आएगा जनादेश; भाजपा की साख और जनसुराज की चुनौती दांव पर
बांकीपुर का रण आज, तीन दिन बाद आएगा जनादेश; भाजपा की साख और जनसुराज की चुनौती दांव पर
दस्तक 7मीडिया /पटना
बिहार की सबसे चर्चित विधानसभा सीटों में शामिल बांकीपुर में आज मतदान होगा। वोटिंग खत्म होते ही सभी प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। अब सबकी निगाहें तीन दिन बाद होने वाली मतगणना पर टिकी हैं, जब यह तय होगा कि राजधानी की जनता ने किसे अपना प्रतिनिधि चुना है।
इस बार बांकीपुर का मुकाबला बेहद दिलचस्प और प्रतिष्ठा का बन गया है। चुनावी मैदान में भारतीय जनता पार्टी और जनसुराज के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है। दोनों दलों ने प्रचार के अंतिम क्षण तक पूरी ताकत झोंकी और मतदाताओं को अपने पक्ष में करने का हर संभव प्रयास किया।
भाजपा के लिए यह चुनाव केवल एक विधानसभा सीट का नहीं, बल्कि राजनीतिक प्रतिष्ठा का भी सवाल है। इस सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले नेता देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। ऐसे में इस सीट को बरकरार रखना पार्टी के लिए सम्मान और साख से जुड़ा माना जा रहा है। वहीं, जनसुराज इस सीट पर जीत दर्ज कर बिहार की राजनीति में अपनी बढ़ती मौजूदगी का मजबूत संदेश देना चाहती है।
मतदान के साथ ही चुनावी शोर थम जाएगा और ईवीएम में बंद जनादेश पर राजनीतिक दलों की धड़कनें तीन दिन तक थमी रहेंगी। अब फैसला मतदाताओं के हाथ में है। मतगणना के दिन तस्वीर साफ होगी कि बांकीपुर की जनता ने भाजपा पर फिर भरोसा जताया है या जनसुराज के पक्ष में नया राजनीतिक संदेश दिया है।
20 नवंबर को बिहार आएंगे प्रधानमंत्री मोदी, मधुबनी और दरभंगा में दो नई चीनी मिलों की रखेंगे आधारशिला
कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: रैयाम-सकरी चीनी मिलें फिर चलेंगी, 75+ बुजुर्गों को घर बैठे होगी जमीन रजिस्ट्री, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक में विकास, कृषि, जलापूर्ति, शिक्षा और न्याय व्यवस्था से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी