राज्य स्तरीय जूनियर कबड्डी के लिए दरभंगा के खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शुरू, 20 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा
राज्य स्तरीय जूनियर कबड्डी के लिए दरभंगा के खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शुरू, 20 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा
राज्य स्तरीय जूनियर कबड्डी के लिए दरभंगा के खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शुरू, 20 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
52वीं बिहार राज्य स्तरीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर दरभंगा जिला की बालक टीम का प्रशिक्षण शिविर मंगलवार से कुंवर सिंह महाविद्यालय परिसर में शुरू हो गया। शिविर का उद्घाटन महाविद्यालय के खेल अधिकारी डॉ. अभय कुमार ने फीता काटकर किया।
दरभंगा जिला कबड्डी संघ की ओर से आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में जिले के 20 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। यह शिविर 4 से 6 अगस्त तक पटना में आयोजित होने वाली 52वीं बिहार राज्य स्तरीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता को ध्यान में रखते हुए लगाया गया है। खिलाड़ियों को प्रतियोगिता से पहले तकनीकी कौशल के साथ-साथ शारीरिक फिटनेस का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उद्घाटन समारोह में महाविद्यालय के प्रधान लिपिक हर्षवर्धन कुमार सिंह, राजा कुमार, लाल कुमार, प्रेम प्रकाश, प्रियदर्शी और नवल किशोर यादव सहित महाविद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे। वहीं, दरभंगा जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष पप्पू कुमार सिंह, सचिव मोहम्मद अखलाकुर रहमान, सितारे हसन, पवन कुमार, बादल कुमार और शोएब खान भी उपस्थित थे।
संघ के संयुक्त सचिव अमित कुमार चौधरी ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए पूरी तरह तैयार करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार दरभंगा के खिलाड़ी अपने बेहतर प्रदर्शन से जिले का नाम राज्य स्तर पर रोशन करेंगे।