बेनीपुर में धूमधाम से मनाया गया ‘बेटी जन्मोत्सव’, नवजात बेटियों के परिवारों को बेबी किट देकर किया सम्मानित
बेनीपुर में धूमधाम से मनाया गया ‘बेटी जन्मोत्सव’, नवजात बेटियों के परिवारों को बेबी किट देकर किया सम्मानित
बेनीपुर में धूमधाम से मनाया गया ‘बेटी जन्मोत्सव’, नवजात बेटियों के परिवारों को बेबी किट देकर किया सम्मानित
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत मंगलवार को बेनीपुर अनुमंडलीय स्वास्थ्य केंद्र में “बेटी जन्मोत्सव” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवजात बेटियों के जन्म का उत्सव मनाते हुए उनके परिजनों को बेबी किट भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान बेटियों के सम्मान, समान अधिकार और उनके बेहतर भविष्य का संदेश भी दिया गया।
महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार सरकार के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में जेंडर स्पेशलिस्ट डॉली कुमारी और वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ वीरेन्द्र कुमार ने चार नवजात कन्या शिशुओं के परिजनों को बेबी किट प्रदान की। अधिकारियों ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य बालिका जन्म के प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित करना, लिंगानुपात में सुधार लाना तथा बेटियों के समान और सम्मानजनक पालन-पोषण के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
कार्यक्रम के दौरान नवजात बच्चियों और उनके परिवारों का स्वागत किया गया। माताओं एवं अभिभावकों को बेबी किट गिफ्ट पैक देकर बधाई दी गई और बालिका जन्म को उत्सव के रूप में मनाने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर 0 से 6 माह तक के बच्चों के लिए स्तनपान, नियमित टीकाकरण, संतुलित पोषण, बालिका शिक्षा और संरक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गईं। साथ ही लोगों को बेटियों के स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा उन्हें समान अवसर देने का संकल्प दिलाया गया।
कार्यक्रम में अस्पताल प्रबंधक, बीसीएम, आशा कार्यकर्ता, स्वयं सहायता समूह की सदस्याएं और समुदाय के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। जिले के अन्य प्रखंडों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित कर “बेटी बोझ नहीं, परिवार और समाज की शक्ति है” तथा “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” का संदेश लोगों तक पहुंचाया गया।
NEET-UG आंदोलन पर बिहार सरकार का बड़ा फैसला, 26 जुलाई शाम 6 बजे से पहले दर्ज 64 केस होंगे वापस, महाधिवक्ता ने सभी जिलाधिकारियों और लोक अभियोजकों को जारी किया आदेश, कार्रवाई की रिपोर्ट सरकार और महाधिवक्ता कार्यालय को भेजने के निर्देश
बेनीपुर की छात्राओं को माहवारी स्वच्छता का पाठ, एमएचएम किट बांटकर किया जागरूक