कुशेश्वरस्थान प्रखंड भवन निर्माण में अनियमितता का आरोप, बनते ही टूटने लगे पिलर; जांच की उठी मांग।
कुशेश्वरस्थान प्रखंड भवन निर्माण में अनियमितता का आरोप, बनते ही टूटने लगे पिलर; जांच की उठी मांग।
कुशेश्वरस्थान प्रखंड भवन निर्माण में अनियमितता का आरोप, बनते ही टूटने लगे पिलर; जांच की उठी मांग।
दस्तक 7 मीडिया, प्रशांत कुमार, कुशेश्वरस्थान।
कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड परिसर में निर्माणाधीन नए प्रखंड भवन की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। निर्माण स्थल से सामने आई तस्वीरों में पिलरों का कंक्रीट उखड़ा हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि कई स्थानों पर सरिया खुली नजर आ रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि भवन निर्माण में घटिया सामग्री और मानकों की अनदेखी की जा रही है, जिसके कारण निर्माण शुरू होते ही पिलरों में क्षति दिखाई देने लगी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य की शुरुआत में ही इस प्रकार की स्थिति है, तो भविष्य में भवन की मजबूती और सुरक्षा पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। लोगों का आरोप है कि निर्माण एजेंसी द्वारा गुणवत्ता के मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है और सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है।
तस्वीरों के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। नागरिकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि भवन निर्माण में प्रयुक्त सीमेंट, सरिया, कंक्रीट तथा अन्य निर्माण सामग्री की स्वतंत्र तकनीकी जांच कराई जाए। साथ ही निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच किसी सक्षम अभियंता या विशेषज्ञ समिति से कराने की मांग भी उठाई गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित ठेकेदार, अभियंता और जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए तथा आवश्यक होने पर प्राथमिकी (एफआईआर) भी दर्ज की जाए।
इस संबंध में अभी तक संबंधित विभाग या जिला प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि, क्षेत्र के लोग जल्द से जल्द मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग कर रहे हैं ताकि निर्माण कार्य की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके और भविष्य में किसी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके।
ग्रामीण सड़कों और पुलों का काम समय पर पूरा करें, बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कें तुरंत हों मोटरेबल: आयुक्त
NEET-UG आंदोलन पर बिहार सरकार का बड़ा फैसला, 26 जुलाई शाम 6 बजे से पहले दर्ज 64 केस होंगे वापस, महाधिवक्ता ने सभी जिलाधिकारियों और लोक अभियोजकों को जारी किया आदेश, कार्रवाई की रिपोर्ट सरकार और महाधिवक्ता कार्यालय को भेजने के निर्देश