100 दिन में विकास की रफ्तार: दरभंगा में सरकार की उपलब्धियों का लेखा-जोखा, मंत्री मदन सहनी बोले-शिक्षा, रोजगार और उद्योग हमारी प्राथमिकता
100 दिन में विकास की रफ्तार: दरभंगा में सरकार की उपलब्धियों का लेखा-जोखा, मंत्री मदन सहनी बोले-शिक्षा, रोजगार और उद्योग हमारी प्राथमिकता
100 दिन में विकास की रफ्तार: दरभंगा में सरकार की उपलब्धियों का लेखा-जोखा, मंत्री मदन सहनी बोले-शिक्षा, रोजगार और उद्योग हमारी प्राथमिकता
दस्तक 7 मीडिया /दरभंगा
नई बिहार सरकार के ‘सेवा, संकल्प और समर्पण के 100 दिन’ पूरे होने के अवसर पर शनिवार को समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री मदन सहनी ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य में शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में तेजी से काम हो रहा है।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी कौशल कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रड्डी, सहायक समाहर्ता कल्पना रावत, उप विकास आयुक्त स्वप्निल, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) सलीम अख्तर समेत कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मंच संचालन जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आशीष अमन ने किया।
सरकार की 100 दिनों की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया गया कि जिले में वर्तमान में 19 सरस्वती विद्या निकेतन संचालित हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आठ नए डिग्री कॉलेजों का संचालन शुरू किया गया है। डिजिटल शिक्षा के तहत 593 लाइव कक्षाओं का आयोजन किया गया।
स्वास्थ्य क्षेत्र में 100 दिनों के दौरान 72,074 नए आयुष्मान भारत कार्ड बनाए गए, जबकि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत 4.41 लाख से अधिक लाभार्थियों को पेंशन का लाभ मिला। दिव्यांगजनों के लिए 393 स्वीकृत आवेदनों के आधार पर उपकरणों का वितरण किया गया।
प्रशासन ने बताया कि जन समस्याओं के समाधान के लिए 211 सहयोग शिविर आयोजित किए गए, जिनमें 14,798 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 13,427 मामलों का निष्पादन किया जा चुका है। इसके अलावा ग्रामीण विकास को गति देने के लिए 308 पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम आयोजित किए गए।
मंत्री मदन सहनी ने कहा कि सात निश्चय पार्ट-3 के तहत प्रत्येक प्रखंड में डिग्री कॉलेज स्थापित करने की दिशा में काम हो रहा है। उन्होंने बताया कि दरभंगा में 385 एकड़ भूमि पर औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की योजना है, जिससे नए उद्योग स्थापित होंगे और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
उन्होंने राशन कार्ड निर्माण में जीविका दीदियों की भूमिका की सराहना करते हुए अपील की कि वे पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने में सक्रिय सहयोग करें। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्यमियों, कर्मियों और जीविका दीदियों को मंत्री और जिलाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
गायघाट प्रखंड में विदाई सह सम्मान समारोह:निवर्तमान BDO संजय कुमार राय को दी गई विदाई
मनीगाछी थाना की पुलिस ने राहगीर से मोबाइल और नकदी लूट मामले का 12 घंटे में किया खुलासा, कार मालिक गिरफ्तार , लाल कार से वारदात को दिया था अंजाम, लूटा गया मोबाइल और घटना में प्रयुक्त कार बरामद, अन्य आरोपितों की तलाश जारी