बिरौल भगत सिंह चौक से कोठी चौक तक निकला प्रदर्शन, पीएम और शिक्षा मंत्री के खिलाफ की गई नारेबाजी
बिरौल भगत सिंह चौक से कोठी चौक तक निकला प्रदर्शन, पीएम और शिक्षा मंत्री के खिलाफ की गई नारेबाजी
बिरौल भगत सिंह चौक से कोठी चौक तक निकला प्रदर्शन, पीएम और शिक्षा मंत्री के खिलाफ की गई नारेबाजी
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल दरभंगा।
घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के कन्हैय गांव निवासी बरकत अली तथा बलिया एवं बेंक गांव के युवाओं के संयुक्त नेतृत्व में लगभग 100 की संख्या में युवाओं ने एक रोषपूर्ण प्रदर्शन निकाला।
यह प्रदर्शन भगत सिंह चौक से शुरू हुआ, जो एसएच 56 मुख्य मार्ग से गुजरते हुए कोठी चौक तक पहुंचा। प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ अपना रोष प्रकट करते हुए प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए इस्तीफा की मांग कर रहे थे।
कोठी चौक पर प्रदर्शन के पश्चात, युवाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों से संबंधित एक मांग-पत्र अनुमंडल पदाधिकारी शशांक राज को सौंपा।
मांग-पत्र सौंपने के बाद प्रदर्शनकारी वापस भगत सिंह चौक पहुंचे, जहां शांतिपूर्ण तरीके से इस कार्यक्रम का समापन किया गया। स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थिति पर नजर रखी गई। ग्रामीण एस पी साक्षी कुमारी स्वयं
मोनिटरिंग कर रही थी। वहीं एसडीएम शशांक राज, एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी सहित कई थाने पुलिस पदाधिकारी दलबल के साथ मौजूद थे। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे बरकत अली ने कहा कि युवाओं का यह प्रदर्शन नीट छात्रों के समर्थन और केन्द्रीय शिक्षा मंत्री के विरुद्ध में शांति पुर्ण आयोजन किया गया है।