दरभंगा बार एसोसिएशन में शोक सभा, दो वरिष्ठ अधिवक्ताओं के निधन पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
दरभंगा/विधि संवाददाता,
जिला बार एसोसिएशन के सदस्य रहे दो अधिवक्ता हरिश्चन्द्र झा और खूशी लाल यादव के निधन से दरभंगा बार एसोसिएशन शोक में डूब गया हें ।इनके निधन पर शनिवार को वकालत खाना भवन के सेंट्रल हॉल में बार एसोसिएशन का अध्यक्ष चन्द्रधर मल्लिक की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित की गई। महासचिव कृष्ण कुमार मिश्र ने दोनों अधिवक्ताओं के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अधिवक्ता संघ ने दो मृदुभाषी वकील साथियों को सदा के लिए खो दिया।अब उन दोनों का स्मृति ही शेष रहा। अधिवक्ता बिरेंद्र कुमार सिंह, अरुण कुमार चौधरी, रामनरेश यादव, अशोक कुमार ठाकुर ने दोनों मृत अधिवक्ताओं के संस्मरण से शोकाकुल अधिवक्ताओं को रुबरु कराया। इसके बाद बार एसोसिएशन के सेंट्रल हॉल में मौजूद वकीलों ने मृतात्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की।मौके पर अधिवक्ताओं ने अपने हर दिल अजीज अधिवक्ता से जुड़े संस्मरण साझा कर भावूक हो उठे। मौके पर अधिवक्ता अरुण कुमार चौधरी, मुरारी लाल केवट, रामवृक्ष सहनी, संतोष कुमार सिंहा, समेत सैकड़ों वकील मौजूद थे।