दरभंगा टावर चौक पर डीएम-एसएसपी का संयुक्त निरीक्षण, पुलिस बल को सतर्क रहने का निर्देश

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में शनिवार को जिला पदाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से दरभंगा टावर चौक पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने ड्यूटी पर मौजूद पुलिस बल की तैयारियों का जायजा लिया और किसी भी आपातकालीन स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता, अनुशासन और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने का निर्देश देते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि आम लोगों की सुरक्षा और जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ लगातार निगरानी रखी जा रही है।

दरभंगा पुलिस ने आम लोगों से भी शांति और सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को दें।