संवेदनशील इलाकों में डीएम-एसएसपी का फ्लैग मार्च, कोतवाली व बेंता थाना का किया निरीक्षण
संवेदनशील इलाकों में डीएम-एसएसपी का फ्लैग मार्च, कोतवाली व बेंता थाना का किया निरीक्षण
संवेदनशील इलाकों में डीएम-एसएसपी का फ्लैग मार्च, कोतवाली व बेंता थाना का किया निरीक्षण
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जिला पदाधिकारी कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रड्डी जला रड्डी ने शुक्रवार को शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च किया। इस दौरान अधिकारियों ने प्रमुख चौक-चौराहों और महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा पुलिस बल की तैनाती की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान डीएम और एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी संवेदनशील स्थलों पर लगातार निगरानी रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि या अफवाह की सूचना मिलने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
फ्लैग मार्च के बाद दोनों अधिकारियों ने कोतवाली थाना और बेंता थाना का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा किसी भी आपातकालीन स्थिति से त्वरित और प्रभावी ढंग से निपटने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीएम और एसएसपी ने कहा कि जिले में शांति, सौहार्द और विधि-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं तैयार है।
फ्लैग मार्च एवं निरीक्षण के दौरान सहायक समाहर्ता कल्पना रावत, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, संबंधित थाना प्रभारी, पुलिस पदाधिकारी तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
प्रदर्शन से दूर रहें, पढ़ाई पर दें ध्यान : डीएम, कोचिंग संचालकों व छात्रावास प्रतिनिधियों के साथ बैठक, छात्रों को भ्रामक गतिविधियों से बचाने की अपील
दरभंगा :निकली तिरंगा यात्रा,छात्रों ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग,पुलिस पर बरसाए फूल,डीएम को सौंपा ज्ञापन समाजसेवी प्रियंका झा ने पुलिस अधिकारी को बांधी राखी,कहा-लड़ाई सरकार से है,पुलिस से नहीं