राजू राय पर जानलेवा हमला मामला: गिरफ्तारी नहीं होने पर सीजेएम सख्त, थानाध्यक्ष व अनुसंधानकर्ता को कोर्ट में तलब

दरभंगा/विधि संवाददाता
लहेरियासराय थानाक्षेत्र के लक्ष्मीपुर मुहल्ला में राजू राय के उपर हुए जानलेवा हमला मामले को लेकर संस्थित प्राथमिकी संख्या428/25 के अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होने की बाबत सीजेएम कोर्ट ने कांड का प्रगति प्रतिवेदन के साथ अनुसंधानकर्ता और लहेरियासराय थानाध्यक्ष को एक सप्ताह के अन्दर न्यायालय में उपस्थित होने का आदेश दिया है।इस मामले के सूचक ने अदालत से अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए गुहार लगाया था।