‘‘बालकटवा’’ की दहशत या नकाबपोश चोर का नया पैटर्न? गोविंदपुर में फिर वैसी ही रहस्यमयी घटना,घर में घुसा नकाबपोश चोर, बच्ची की सूझबूझ से टली बड़ी वारदात,

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

बहादुरपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में शनिवार रात एक नकाबपोश चोर के घर में घुसने का मामला सामने आया है। समय रहते परिवार की बच्ची की सतर्कता से संभावित बड़ी घटना टल गई। पीड़ित ने बहादुरपुर थाना में आवेदन देकर मामले की जांच और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।

इस मामले में मजेदार बात यह हे कि डरहार गांव के दूसरे घर सुमन कुमार चौधरी के बच्ची के बिना किसी चोरी /लूट के बाल काटने की घटना सामने आई थी ,उस दिन प्राथमिकी दर्ज कराने गये लोंगों में एक व्यक्ति ने थाना पुलिस को कहा था कि कहीं अब इस तरह की घटना गोविंदपुर में ना हो जाय और ठीक अगले दिन गोविंदपुर गांव से घटना सामने आ गई। दिलचस्प पहलू यह हे कि यहां भी काले रंग के टी शर्ट और हाफ पेंट में चोर आयें थे ,परिजनों का कहना हे कि खटिया और कुर्सी को पटका,जिससे उनकी बच्ची की नींद टूटी,बच्ची ने जबतक परिजनों को जगाया तब तक वह चोर भाग गया ?मतलब चोर लूटने या चोरी करने से पहले लोंगों को जगा भी देता हे ,परिजनों ने घटना के बाद पुलिस को ना फोन किया ,ना ही समय रहते जानकारी दी।स्थानीय पुलिस को इन तीनों मामले में बारीकी से अनुसंधान करने की जरूरत हे क्यूंकि कहीं इस तरह की घटना फिर किसी आसपास के गांव में ना घट जाय क्यूंकि चोर अपने इलाके में ऐसी घटना कर अपना दायरा बढ़ाना चाहता हे,ऐसे में पुलिस को चाहिये कि पहली घटना में पहला फोन करने वाले ,बार बार फोन करने वाले पर फोकस करना चाहिये ताकि अनुसंधान की दिशा आगे बढ़े, यही नहीं तीनों घटनाओं के पीड़ित को नोटिस भेजकर थाने पर पूछताछ करें तो संभव हे कि पुलिस को आगे का रास्ता खुल जाय और मामले के खुलासे में सहूलियत हो ?

आवेदन के अनुसार, गोविंदपुर निवासी प्रशांत कुमार चौधरी ने बताया कि 18 जुलाई 2026 की रात करीब 10:45 बजे काले कपड़े और नकाब पहने एक अज्ञात व्यक्ति चोरी की नीयत से उनके घर में घुस गया। घर के भीतर हुई आहट सुनकर उनकी पुत्री ने तत्काल शोर मचाया और अपनी मां के पास भागकर घटना की जानकारी दी। परिवार के जाग जाने और हल्ला होने पर नकाबपोश मौके से फरार हो गया।

पीड़ित का आरोप है कि भागने के दौरान आरोपी ने घर में रखी कुर्सी, टेबल और खटिया को उलट-पुलट दिया। उन्होंने कहा कि यदि समय पर आहट नहीं होती, तो कोई बड़ी अप्रिय घटना भी हो सकती थी।

प्रशांत कुमार चौधरी ने बहादुरपुर थाना अध्यक्ष को दिए आवेदन में घटना की निष्पक्ष जांच कर अज्ञात आरोपी की पहचान करने तथा उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया है।