हर पंचायत में अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई बनेगी, लंबित आवास योजनाएं जल्द पूरी करें: डीएम
हर पंचायत में अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई बनेगी, लंबित आवास योजनाएं जल्द पूरी करें: डीएम
हर पंचायत में अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई बनेगी, लंबित आवास योजनाएं जल्द पूरी करें: डीएम
दस्तक 7 मीडिया /दरभंगा
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), आवास प्लस, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना तथा अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई (डब्ल्यूपीयू) के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी कौशल कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी पंचायतों में अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए तथा लंबित आवास योजनाओं का समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम ने प्रखंडवार योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को नियमित निगरानी रखने और लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ समय पर पात्र लोगों तक पहुंचना चाहिए।
बैठक में 21 जुलाई को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। डीएम ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएं, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए।
बैठक में उप विकास आयुक्त स्वप्निल, अपर समाहर्ता (राजस्व) मनोज कुमार, प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आशीष अमन, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, डीसीएलआर सदर, सभी अंचलाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।