बेनीबाद: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संगीन मामले के नामजद अभियुक्त विक्की महतो गिरफ्तार, भेजा गया जेल

दीपक कुमार/ गायघाट

जिले की बेनीबाद थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संगीन मामले के प्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विक्की महतो (पिता- खरेश महतो) के रूप में हुई है, जो बेनीबाद थाना क्षेत्र के जाता पछीयारी गांव का रहने वाला है।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी के खिलाफ बेनीबाद थाने में कांड संख्या – 25/26 दर्ज है। यह मामला दिनांक 16 फरवरी 2026 को दर्ज किया गया था। अभियुक्त पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज है।

मामला दर्ज होने के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी विक्की महतो को धर दबोचा।

बेनीबाद थाना पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। पुलिस अभिरक्षा में उसे अग्रिम कार्रवाई और न्यायिक हिरासत के लिए माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच कर रही है।