समस्तीपुर में दरोगा का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
समस्तीपुर में दरोगा का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
समस्तीपुर में दरोगा का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
दस्तक 7मीडिया /
समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना में पदस्थापित दरोगा बबलू प्रसाद का शव उनके कमरे में फंदे से लटका मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दरोगा बबलू प्रसाद का शव उनके आवासीय कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कमरे को अपने कब्जे में लेकर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
मामले को लेकर मोहिउद्दीननगर के एसडीपीओ ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल जांच जारी है और मामले से संबंधित आधिकारिक जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से साझा की जाएगी।
फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घटना किन परिस्थितियों में हुई। जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्पष्ट स्थिति सामने आ सकेगी।