साधारण व्यवसायी के पुत्र कृष कुमार भगत ने NEET परीक्षा में सफलता हासिल कर बढ़ाया परिवार व समाज का मान

दस्तक 7 मिडिया,बिरौल, दरभंगा।
डी.बी. रोड, सहरसा निवासी राजेश कुमार भगत उर्फ बबलू के सुपुत्र कृष कुमार भगत ने प्रतिष्ठित NEET परीक्षा उत्तीर्ण कर परिवार, रिश्तेदारों एवं पूरे समाज का नाम रोशन किया है।
एक साधारण व्यवसायी परिवार से आने वाले कृष कुमार की इस उल्लेखनीय सफलता से परिजनों, शुभचिंतकों एवं समाज के लोगों में खुशी की लहर है। सभी ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे आगे चलकर एक कुशल एवं संवेदनशील चिकित्सक बनकर समाज की निस्वार्थ सेवा करेंगे। इस अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए नाना संत कुमार एवं इं आरके जायसवाल (समाजसेवी) ने कहा गया कि, “डॉक्टर बनकर अपने परिवार, समाज और देश की सेवा करें तथा मानवता के प्रति अपने दायित्वों का सदैव ईमानदारी से निर्वहन करें।” साथ ही प्रार्थना की गई कि वे कृष कुमार को उत्तम स्वास्थ्य, उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता प्रदान करें, ताकि वे अपने सपनों को साकार करते हुए समाज के लिए प्रेरणा बन सकें।