सुप्रीम कोर्ट में पुराने मामलों के निपटारे की बड़ी पहल, सीजेआई सूर्यकांत ने बनाई 4 विशेष बेंच
सुप्रीम कोर्ट में पुराने मामलों के निपटारे की बड़ी पहल, सीजेआई सूर्यकांत ने बनाई 4 विशेष बेंच
सुप्रीम कोर्ट में पुराने मामलों के निपटारे की बड़ी पहल, सीजेआई सूर्यकांत ने बनाई 4 विशेष बेंच
दस्तक 7मीडिया ,नई दिल्ली/
भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने सुप्रीम कोर्ट में वर्षों से लंबित सबसे पुराने मामलों के त्वरित निपटारे के लिए बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत चार विशेष डिवीजन बेंचों का गठन किया गया है, जो 13 जुलाई 2026 से काम शुरू कर चुकी हैं। इस पहल का उद्देश्य लंबित मामलों का बोझ कम करना और न्याय व्यवस्था में लोगों का विश्वास मजबूत करना है।
पहले चरण में सुप्रीम कोर्ट के लगभग 800 सबसे पुराने दीवानी और आपराधिक मामलों को चिन्हित किया गया है। प्रत्येक विशेष बेंच को करीब 200-200 मामले सौंपे गए हैं। ये बेंच हर सप्ताह मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को केवल इन्हीं पुराने मामलों की लगातार सुनवाई करेंगी।
दीवानी मामलों की सुनवाई के लिए जस्टिस पी. के. मिश्रा और जस्टिस एस. वी. एन. भट्टी की अध्यक्षता में दो विशेष बेंच बनाई गई हैं। वहीं आपराधिक मामलों की सुनवाई जस्टिस मनोज मिश्रा और जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की अध्यक्षता वाली दो विशेष बेंच करेंगी।
सुप्रीम कोर्ट में वर्तमान में करीब 96 हजार मामले लंबित हैं। नियमित सुनवाई के दौरान नए मामलों की अधिकता के कारण पुराने मामलों का निपटारा प्रभावित होता रहा है। नई व्यवस्था के तहत विशेष बेंच बिना अन्य विविध मामलों के बोझ के लगातार सुनवाई कर लंबित मामलों का जल्द निपटारा करेंगी। न्यायपालिका की यह पहल लंबित मामलों को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।