बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 IAS और 11 BAS अधिकारियों का तबादला, 7 जिलों को मिले नए DDC, दरभंगा सदर के एसडीओ बने कुमार गौरव।
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 IAS और 11 BAS अधिकारियों का तबादला, 7 जिलों को मिले नए DDC, दरभंगा सदर के एसडीओ बने कुमार गौरव।
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 IAS और 11 BAS अधिकारियों का तबादला, 7 जिलों को मिले नए DDC, दरभंगा सदर के एसडीओ बने कुमार गौरव।
दस्तक 7मीडिया /पटना
बिहार सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार (10 जुलाई) को अधिसूचना जारी कर 10 आईएएस (IAS) और 11 बिहार प्रशासनिक सेवा (BAS) अधिकारियों सहित कुल 21 अधिकारियों का तबादला कर नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस फेरबदल में राज्य सचिवालय से लेकर जिला स्तर तक कई महत्वपूर्ण पदों पर नई तैनाती की गई है। खास तौर पर 7 जिलों में नए उप विकास आयुक्त (DDC), 2 नगर आयुक्त, 2 जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) और 2 अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) की नियुक्ति की गई है। IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी संजय कुमार (2014 बैच) को राज्य निर्वाचन आयोग से हटाकर नगर विकास एवं आवास विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। मनोरंजन कुमार को शिक्षा विभाग के प्रशासन निदेशक पद से स्थानांतरित कर विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया है। विधु भूषण चौधरी को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से स्थानांतरित कर उद्योग विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। मनोज कुमार को भी उद्योग विभाग में अपर सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ. गगन को गया नगर निगम का नया नगर आयुक्त बनाया गया है। कृत्यानंद रंजन को अगले आदेश तक नालंदा नगर निगम का नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है। BAS अधिकारियों के प्रमुख तबादले सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। नए उप विकास आयुक्त (DDC) संजय कुमार – वैशाली से शिवहर के DDC। कुमारी अनुपम सिंह – पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से औरंगाबाद की DDC। राकेश कुमार – दरभंगा से शेखपुरा के DDC। आदित्य कुमार पियूष – गया से जहानाबाद के DDC। इन्द्रवीर कुमार – मुख्यमंत्री सचिवालय से सुपौल के DDC। अरुण प्रकाश – पश्चिम चंपारण से भोजपुर के DDC। जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) अभिषेक आनंद को मधेपुरा का जिला परिवहन पदाधिकारी बनाया गया। सोनी कुमारी को पूर्णिया का जिला परिवहन पदाधिकारी नियुक्त किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) कुमार गौरव का तबादला झंझारपुर से दरभंगा सदर के अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में किया गया। आनंद उत्सव को मुजफ्फरपुर पूर्वी का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया। अन्य महत्वपूर्ण नियुक्ति में शाहिद परवेज को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से स्थानांतरित कर नगर विकास एवं आवास विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। सरकार का स्पष्ट निर्देश सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को पारगमन काल (Joining Time) का लाभ लिए बिना तत्काल नई तैनाती वाले पद पर योगदान देने का निर्देश दिया है। साथ ही, अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित अधिकारियों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 14 के तहत कार्यपालक दंडाधिकारी तथा धारा 163 के अंतर्गत आवश्यक शक्तियां भी प्रदान की गई हैं।