बेनीबाद इलाके में झुका हुआ बिजली का पोल दे रहा हादसे को निमंत्रण,
कभी ही हो सकती है कोई दुर्घटना,लोगों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया
दीपक कुमार/ गायघाट ।
बेनीबाद थाना क्षेत्र में दो जर्जर बिजली का पोल स्थानीय निवासियों के लिए खतरा बना हुआ है। बरसात के कारण पोल की नींव कमजोर हो गई है और यह कभी भी गिर सकता है, जिससे बड़े हादसे की आशंका है। बिजली विभाग की कथित लापरवाही को लेकर स्थानीय लोग में नाराजगी है। इधर जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि बेनीबाद (गायघाट, मुजफ्फरपुर)में बिजली पोल झुके हुए हैं,पोल क्षतिग्रस्त हैं और कई जगह बिजली के तार भी जोखिम भरी स्थिति में हैं। बरसात के मौसम में यह स्थिति किसी बड़े हादसे को खुला निमंत्रण देती दिख रही है।
इस गंभीर समस्या को लेकर “अपना बेनीबाद टीम” ने अपने स्तर से संबंधित पदाधिकारी एवं गायघाट के JEE को सूचना भी दी। बातचीत के दौरान समस्या से पूरी तरह अवगत कराया गया और जल्द कार्रवाई का आश्वासन भी मिला।
लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि सूचना देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
