दरभंगा में 30 हजार एकड़ में होगा गन्ना खेती का विस्तार, डीएम ने चलाया विशेष अभियान, 30 जुलाई तक किसान पंजीकरण पूरा करने का निर्देश, गांव-गांव चलाया जाएगा जागरूकता अभियान
दरभंगा में 30 हजार एकड़ में होगा गन्ना खेती का विस्तार, डीएम ने चलाया विशेष अभियान, 30 जुलाई तक किसान पंजीकरण पूरा करने का निर्देश, गांव-गांव चलाया जाएगा जागरूकता अभियान
दरभंगा में 30 हजार एकड़ में होगा गन्ना खेती का विस्तार, डीएम ने चलाया विशेष अभियान,
30 जुलाई तक किसान पंजीकरण पूरा करने का निर्देश, गांव-गांव चलाया जाएगा जागरूकता अभियान
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
रैयाम एवं सकरी चीनी मिलों के सफल संचालन के लिए दरभंगा जिले में गन्ना क्षेत्र विस्तार विशेष अभियान शुरू कर दिया गया है। इस अभियान के तहत जिले में करीब 30 हजार एकड़ भूमि पर गन्ना की खेती का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसे लेकर बुधवार को समाहरणालय स्थित प्रेक्षागृह में जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए डीएम ने कृषि, सहकारिता एवं ईख विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि संभावित गांवों की शीघ्र पहचान कर पंचायत स्तर पर किसानों के साथ बैठकें आयोजित की जाएं। किसानों को गन्ना खेती के आर्थिक लाभ, सरकारी योजनाओं, तकनीकी सहायता एवं प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी देकर अधिक से अधिक किसानों को गन्ना उत्पादन से जोड़ने पर जोर दिया जाए।
बैठक में बताया गया कि रैयाम चीनी मिल के लिए छह प्रखंड तथा सकरी चीनी मिल के लिए 12 प्रखंड चयनित किए गए हैं, जहां विशेष अभियान चलाकर गन्ना उत्पादन बढ़ाया जाएगा।
डीएम ने प्रखंड सहकारिता पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे किसानों का 30 जुलाई 2026 तक अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराएं तथा उन्हें सहकारी समितियों की सदस्यता लेने के लिए भी प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण प्रक्रिया को सरल और समयबद्ध बनाएं।
उन्होंने किसानों से अपील की कि वे सीसीएस बिहार पोर्टल पर अपने डीबीटी आईडी के माध्यम से पंजीकरण कर सरकार की गन्ना विकास योजनाओं एवं अन्य सुविधाओं का लाभ उठाएं।
कार्यशाला में सहायक निदेशक ईख विकास अजीत कुमार प्रसाद, जिला कृषि पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ, जिला ईख पदाधिकारी पुष्कर राज, ईख प्रसार पदाधिकारी राहुल देव सहित कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
24 दिन बाद पत्रकार विजय कुमार गुप्ता समेत दो आरोपियों को एससी-एसटी एक्ट मामले में जमानत
डिग्री कॉलेजों में जल्द शुरू होगा पठन-पाठन, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की, मूलभूत सुविधाएं व आधारभूत संरचना समय पर पूरी करने के निर्देश, सभी विभागों को समन्वय से कार्य करने पर जोर