जाले बीडीओ का प्रेम जाल : मुजफ्फरपुर में पत्नी की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बेगूसराय से महिला दारोगा हिरासत में; मोबाइल और डिजिटल साक्ष्यों की जांच तेज

दस्तक 7 मीडिया ,दरभंगा ,मुजफ्फरपुर/
दरभंगा के जाले प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) मनोज कुमार को पत्नी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में उनकी कथित प्रेमिका, जो बेगूसराय में पदस्थापित एक महिला दारोगा बताई जा रही हैं, को भी हिरासत में लिया है। दोनों से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है।
बताया जाता है कि BDO की पत्नी अमृता कुमारी की 3 जुलाई को मुजफ्फरपुर जिले के कन्हौली स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। घटना के बाद मायके पक्ष ने पति समेत अन्य ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और 10 लाख रुपये की मांग करने का आरोप लगाते हुए दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान BDO और महिला दारोगा के बीच कथित संबंधों की भी पड़ताल की जा रही है। इसी कड़ी में महिला दारोगा को बेगूसराय से हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या वैवाहिक विवाद और कथित प्रेम संबंध का घटना से कोई संबंध है।
जांच एजेंसियां अमृता कुमारी के मोबाइल फोन की तलाश में जुटी हैं, क्योंकि अब तक वह बरामद नहीं हो सका है। वहीं, BDO मनोज कुमार के दोनों मोबाइल फोन जब्त कर उनकी कॉल डिटेल, चैट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है।
पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच जारी है। डिजिटल साक्ष्यों, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले में किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है।