हाजीपुर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: 2 हजार रिश्वत लेते आपूर्ति कार्यालय का क्लर्क गिरफ्तार, पीडीएस दुकानदार के लाइसेंस संबंधी कार्य के बदले मांगी थी घूस, निगरानी टीम ने समाहरणालय परिसर में रंगे हाथों दबोचा
हाजीपुर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: 2 हजार रिश्वत लेते आपूर्ति कार्यालय का क्लर्क गिरफ्तार, पीडीएस दुकानदार के लाइसेंस संबंधी कार्य के बदले मांगी थी घूस, निगरानी टीम ने समाहरणालय परिसर में रंगे हाथों दबोचा
हाजीपुर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: 2 हजार रिश्वत लेते आपूर्ति कार्यालय का क्लर्क गिरफ्तार,
पीडीएस दुकानदार के लाइसेंस संबंधी कार्य के बदले मांगी थी घूस, निगरानी टीम ने समाहरणालय परिसर में रंगे हाथों दबोचा
दस्तक 7मीडिया /पटना
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (विजिलेंस) ने वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए अनुमंडल आपूर्ति कार्यालय के लिपिक सुमन सौरभ को ₹2,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई मंगलवार, 7 जुलाई 2026 की शाम करीब 4:30 बजे समाहरणालय परिसर में की गई।
जानकारी के अनुसार, लालगंज प्रखंड के एक जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदार का लाइसेंस पूर्व में निलंबित कर दिया गया था। न्यायालय से निलंबन समाप्त होने के बाद लाइसेंस से संबंधित प्रक्रिया पूरी कराने के नाम पर लिपिक सुमन सौरभ द्वारा ₹2,000 रिश्वत की मांग की गई थी।
पीड़ित की शिकायत पर निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने मामले का सत्यापन कराया। शिकायत सही पाए जाने के बाद विजिलेंस की विशेष टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की राशि ली, उसे मौके पर ही रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
अचानक हुई इस कार्रवाई से समाहरणालय परिसर और आपूर्ति कार्यालय में हड़कंप मच गया। गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम आरोपी को अपने साथ पटना ले गई, जहां उससे पूछताछ के बाद विशेष निगरानी अदालत में पेश किए जाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
गौरतलब है कि बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। हाल के दिनों में विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तारी से सरकारी महकमों में हड़कंप का माहौल है।
बिहार के राजस्व न्यायालय हुए पूरी तरह डिजिटल, अब कागजी साक्ष्य नहीं होंगे स्वीकार, RCMS पोर्टल पर अपलोड दस्तावेजों के आधार पर ही होगी सुनवाई और फैसला, DM से लेकर CO तक सभी अधिकारियों को निर्देश
गायघाट सीओ के तबादले पर राजस्व कर्मियों ने दी विदाई, उपहार देकर किया सम्मानित