ब्रेकिंग :समस्तीपुर में डबल मर्डर से सनसनी: चर्चित अपराधी प्रभात चौधरी और साथी सन्नी की गोलियों से भूनकर हत्या, चकमेहसी थाना क्षेत्र के नामापुर गांव में देर रात वारदात, ताबड़तोड़ फायरिंग में दोनों की मौके पर मौत; पुलिस कई बिंदुओं पर जांच में जुटी
ब्रेकिंग :समस्तीपुर में डबल मर्डर से सनसनी: चर्चित अपराधी प्रभात चौधरी और साथी सन्नी की गोलियों से भूनकर हत्या, चकमेहसी थाना क्षेत्र के नामापुर गांव में देर रात वारदात, ताबड़तोड़ फायरिंग में दोनों की मौके पर मौत; पुलिस कई बिंदुओं पर जांच में जुटी
ब्रेकिंग :समस्तीपुर में डबल मर्डर से सनसनी: चर्चित अपराधी प्रभात चौधरी और साथी सन्नी की गोलियों से भूनकर हत्या,
चकमेहसी थाना क्षेत्र के नामापुर गांव में देर रात वारदात, ताबड़तोड़ फायरिंग में दोनों की मौके पर मौत; पुलिस कई बिंदुओं पर जांच में जुटी
दस्तक 7मीडिया /समस्तीपुर
जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत नामापुर गांव में मंगलवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर चर्चित अपराधी प्रभात चौधरी और उसके साथी बेलसंडी गांव निवासी सन्नी की हत्या कर दी। वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही चकमेहसी थानाध्यक्ष के साथ समस्तीपुर पुलिस के वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गए।
प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, दोनों युवक सुनसान स्थान पर मौजूद थे, तभी घात लगाए अपराधियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, मृतक प्रभात चौधरी पर विभिन्न थानों में शराब तस्करी, आर्म्स एक्ट समेत कई आपराधिक मामले दर्ज थे। प्रभात पर कुछ वर्ष पहले भी न्यायालय परिसर में गोली चलाई गई थी।सूत्रों का दावा है कि शराब कारोबार में पैसों के लेन-देन और वर्चस्व की लड़ाई को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया हो सकता है। हालांकि पुलिस ने अभी तक हत्या के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल हे।हालांकि खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई हे ,खबर की पुष्टि होते ही अप डेट किया जाएगा।
बिरौल और कुशेश्वर स्थान में प्रशासन का बड़ा एक्शन,अवैध रूप से संचालित जेपी हॉस्पिटल और एनआईसीयू और पैथोलॉजी क्लिनिक सील
चकमेहसी थाना क्षेत्र के नामापुर गांव में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग से दो की मौत। डीआईजी , एसपी समेत कई थानों की पुलिस और FSL टीम ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच, हत्या के कारणों पर पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल में जुटी।