पंचायत योजनाओं में अनियमितता: मुखिया, सचिव व तकनीकी सहायक से वसूली का आदेश

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा/विधि संवाददाता

जनता दल यूनाइटेड का जिला सचिव हरे कृष्ण झा ने बहेड़ी प्रखंड के ग्राम पंचायत सुसारी -तुर्की के जनकल्याणकारी योजनाओं में घटिया निर्माण कार्य करने का सिद्ध प्रमाण के पश्चात मुखिया ज्योति देवी से 2,46,717रुपये वसूली आदेश को देखते हुए वित्तीय अधिकार पर रोक लगाने की मांग पत्र मंगलवार को जिला पदाधिकारी दरभंगा को समर्पित किया है। विभागीय अधिकारियों के द्वारा योजनाओं की जांचोपरांत वर्ष 2024में ही तीन योजनाओं में मुखिया, ज्योति देवी से 245717रुपये ओर पंचायत सचिव आलोक कुमार से 245717रुपये तथा तकनीकी सहायक नीतीश कुमार से 245717रुपये वसूली आदेश दी गई थी।श्री झा ने मुखिया के वित्तीय अधिकार पर रोक लगाने की पहल शुरू किया।इसी कड़ी में संयुक्त सचिव पंचायती राज विभाग बिहार पटना को पत्रांक 1252के तहत जिला पंचायत राज पदाधिकारी दरभंगा ने सूचित किया है कि बीडीओ बहेड़ी के द्वारा जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी को मुखिया ज्योति देवी के खिलाफ नीलाम पत्र वाद संस्थित कर राशि वसूल करने की हो रही कार्रवाई से संसूचित किया गया है।