प्रभारी प्राचार्य कुशेश्वर यादव की कार्यशैली पर उठे सवाल, नियुक्तियों में अनियमितता का आरोप; कुलपति से जांच की मांग
दरभंगा/विधि संवाददाता
राजकीय डिग्री कॉलेज कुशेश्वर स्थान पूर्वी में बनाये गये प्रभारी प्राचार्य कुशेश्वर यादव की कार्यशैली की चर्चा का विषय बना हुआ है।समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर में विवादास्पद ढंग से विश्वविद्यालय से बिना पूर्व अनुमति लिए हीं चार कनिष्ठ प्रयोगशाला प्रबंधकों की नियुक्ति कर दिया था।
जिसपर विश्वविद्यालय स्तर से उन्हें चेतावनी पत्र जारी कर कहा गया कि वर्तमान एवं नये प्रशासनिक पदस्थापन पर यदि ऐसी घटना दुहराई जाती है तो दो वेतन वृद्धि कम करने की चेतावनी दी गई थी।इसके बाबजूद बीएम ए कॉलेज बहेड़ी के प्रोफेसर इंचार्ज की हैसियत से पुनः बिना विश्वविद्यालय से पूर्व अनुमति लिए ही,बहेड़ी कॉलेज के चार कर्मियों के पुत्र को जुगार तकनीकी के द्वारा चार सुरक्षा कर्मचारियों को सिक्युरिटी ऐजेंसी के माध्यम से नियुक्ति करने की बात उजागर हुई है।इस सन्दर्भ में बहेड़ी के आरटीआई कार्यकर्ता प्रेमनाथ सिंह ने ल. ना.मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति को आवेदन पत्र समर्पित कर आरोपी बीएम ए कॉलेज बहेड़ी तथा राजकीय डिग्री कॉलेज कुशेश्वरस्थान पूर्वी के प्रभारी प्राचार्य कुशेश्वर यादव द्वारा वरती जा रही अनियमितता की जांच की मांग किया है,तथा इसकी प्रतिलिपि बिहार के कुलाधिपति और दरभंगा के जिला पदाधिकारी को भेजा है।
प्रेमी के साथ मिलकर दो मासूमों की हत्या: मां समेत दोनों दोषियों को फांसी, झंझारपुर कोर्ट ने कहा- ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ मामला, बच्चों की हत्या करने वालों को नहीं मिल सकती नरमी