नेपाल बॉर्डर से दरभंगा लाई जा रही 513 लीटर नेपाली शराब जब्त, 5 तस्कर गिरफ्तार

दस्तक 7मीडिया /मधुबनी 

 नेपाल सीमा से दो स्कॉर्पियो वाहनों में छिपाकर दरभंगा लाई जा रही भारी मात्रा में नेपाली शराब को भैरवस्थान थाना पुलिस ने जब्त कर लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 513 लीटर नेपाली सॉफ्ट सोफी शराब बरामद करते हुए पांच शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर शामिया और मेहथ  चौक के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान दोनों स्कॉर्पियो को रोककर तलाशी ली गई। पहली स्कॉर्पियो से डिक्की, बीच की सीट और डैशबोर्ड में छिपाकर रखी गई 1710 बोतल (300 एमएल) शराब बरामद हुई। दूसरी स्कॉर्पियो से भी बड़ी मात्रा में शराब जब्त की गई।

भैरवस्थान थाना अध्यक्ष सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि दोनों वाहनों से कुल 513 लीटर नेपाली शराब बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपितों में भैरवस्थान थाना क्षेत्र के टड़िया गांव निवासी मन्तोस मंडल, राजनगर थाना क्षेत्र के रामपट्टी हाट निवासी पवन मंडल समेत कुल पांच लोग शामिल हैं। पुलिस सभी आरोपितों से पूछताछ कर शराब तस्करी के नेटवर्क की जांच में जुटी है।