दरभंगा ,संजय कुमार राय

कमतौल थाना की पुलिस ने बीती देर रात भारी मात्रा मे शराब की बरामदगी की हैं। मद्य निषेध इकाई की सूचना पर पुलिस ने यह कारवाई की हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार गौतम कुंड से नरोच जानें वाली सड़क मे सूचना के आधार पर पुलिस ने एक ट्रक को जब्त किया हैं। उक्त ट्रक RJ27GB-6698मे कोयला के डस्ट के नीचे अंग्रेजी शराब का 340कार्टून जिसमें 2937.6लीटर पुलिस ने शराब बरामद किया हैं। उक्त ट्रक के चालक हरियाणा ,गुड़गांव के पटौदी गांव के वार्ड 7के निवासी लक्ष्मी नारायण के पुत्र राकेश कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।


थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि उन्हें मद्य निषेध इकाई की टीम ने फोन कर जानकारी दी थी ,उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही खुद एवं थाना की टीम ने उक्त ट्रक को पकड़ा और उस ट्रक को थाने लाकर जांच पड़ताल शुरू की तो भारी मात्रा मे शराब की बरामदगी हुई। चालक को गिरफ्तार किया गया हैं।
उन्होंने कहा कि आगे की कारवाई की जा रही हैं।