मुहर्रम को लेकर ग्रामीण इलाकों में पुलिस अलर्ट, ग्रामीण एसपी ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण

दस्तक 7मीडिया /उत्तम सेन गुप्ता
दरभंगा, 26 जून। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से दरभंगा के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को जिले के कई संवेदनशील ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर विधि-व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान ग्रामीण एसपी ने बहेड़ी थाना, कुशेश्वरस्थान थाना, नदी थाना एवं तिलकेश्वर थाना क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों का भ्रमण किया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने, लगातार गश्त करने तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
दरभंगा पुलिस ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि मुहर्रम पर्व के दौरान आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं शांति बनाए रखें। किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास न करें और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि या सूचना मिले तो उसकी जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस को दें।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं तथा जिले की पुलिस पूरी तरह सतर्क, प्रतिबद्ध और तत्पर है।