बिरौल ,नीलेश

बिरौल थाना क्षेत्र के शिवनगर मे एक सोना व्यवसायी से लाखों रुपये की लूट हुई हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके को पुलिस ने नाकाबंदी कर दिया हैं।बिरौल के एसडीपीओ मनीष चौधरी के नेतृत्व मे थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा इस घटना के बाबत जगह जगह छापेमारी कर रहें हैं। कई इलाकों मे वाहनों की चेकिंग की जा रही हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देर शाम शिव नगर घाट स्थित विजय ज्वेलर्स के मालिक विजय कुमार वर्मा दुकान बंद कर घर जा रहें थे। इसी बीच एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने उनके हाथ से एक थैला लूटकर फरार हो गया। दुकान मालिक के अनुसार उस थैले मे दस लाख का सोना ,आठ किलो चांदी एवं नगद छः हजार रुपये थे। इन आभूषणों की कीमत लाखों  मे बताई जा रही हैं। दूकानदार विजय वर्मा के अनुसार वे दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से अपने घर रूप नगर जा रहें थे इसी दौरान यह घटना घटी हैं। एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी इस घटना को लेकर गंभीर हैं। उन्होंने पूरे इलाके की नाकाबंदी कर दी हैं। वाहनों की चेकिंग की जा रही हैं। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा हैं।थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश झा ने कहा कि करीब बारह लाख की लूट हुई हैं।