जीविका का रोजगार सह मार्गदर्शन मेला कल,युवाओं, युवतियों से मेला में पहुंच कर इसका लाभ उठाने की अपील बीपीएम ने की।
नीलेश / बिरौल
बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति जीविका बिरौल के तत्वावधान में रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन कल मंगलवार को होगा।यह कार्यक्रम मध्य विद्यालय प्रखंड मुख्यालय के परिसर में आयोजित होगा। जिसमें बेरोजगार युवक, युवतियों को रोजगार मुहैया कराने तथा समुचित मार्गदर्शन करने के उद्धेश्य से सरकार के निर्देशन में जीविका परियोजना के तत्वावधान में करीब 20 कंपनियां इस मेला में भाग ले रही है। इस आशय की जानकारी देते हुए बीपीएम आमोद कुमार शर्मा एवं जिला से आये जॉब प्रबंधक राहुल बिलटू ने संयुक्त रूप से बताया कि मध्य विद्यालय प्रखंड मुख्यालय बिरौल के परिसर में आयोजित रोजगार सह मार्गदर्शन मेला में बिहार के कोने कोने से अच्छी-अच्छी कंपनियां भाग ले रही है जो युवाओं को रोजगार देने के साथ-साथ बेहतर रोजगार के लिये उचित मार्गदर्शन करेंगी। रोजगार मेला को सफल बनाने के लिए क्षेत्र में प्रचार प्रसार किया जा रहा है तथा ध्वनि विस्तारक से प्रचार किया जा रहा है।प्रचार वाहन को बैनर पोस्टर से सजाकर उत्साह के साथ तैयारी के लिये जीविका के कार्यालय में एक आवश्यक बैठक आयोजित कर कर्मियों को जिम्मेदारी दी गयी। इस दौरान युवाओं/युवतियों से रोजगार मेला में पहुचकर इसका लाभ उठाने की अपील बीपीएम ने की।
