देशी शराब के साथ टोटो चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 25 लीटर शराब बरामद
देशी शराब के साथ टोटो चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 25 लीटर शराब बरामद
देशी शराब के साथ टोटो चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 25 लीटर शराब बरामद
दस्तक 7 मिडिया, घनश्यामपुर।
स्थानीय थाना पुलिस ने मंगलवार को दोपहर गश्ती के दौरान बोरवा गांव के समीप एक टोटो चालक को 25 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार चालक की पहचान थाना क्षेत्र के नारी गांव निवासी सोनाई साहू के पुत्र रोहित कुमार के रूप में हुई है।
थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि नियमित गश्ती के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध टोटो को रोककर जांच की। पूछताछ के दौरान वाहन की तलाशी लेने पर उसमें रखे एक बोरे से 25 लीटर देशी शराब बरामद हुई। इसके बाद चालक रोहित कुमार को टोटो समेत गिरफ्तार कर थाना लाया गया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है तथा आरोपी के विरुद्ध मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
सकरी–हसनपुर भाया कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को लेकर कल यानि बुधवार को होगा विशाल महापंचायत
पत्रकारों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमों के खिलाफ दरभंगा में फूटा आक्रोश, सरकार को भेजा जाएगा ज्ञापन, शिव गार्डन रिसॉर्ट में मानवाधिकार संगठनों की संयुक्त प्रेस वार्ता, पत्रकार विजय गुप्ता प्रकरण पर कार्रवाई की मांग