मुजफ्फरपुर हत्याकांड: DIG ने संभाली कमान, SSP ने गठित की SIT; FSL और डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच तेज
मुजफ्फरपुर हत्याकांड: DIG ने संभाली कमान, SSP ने गठित की SIT; FSL और डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच तेज
मुजफ्फरपुर हत्याकांड: DIG ने संभाली कमान, SSP ने गठित की SIT; FSL और डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच तेज
दीपक कुमार | मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर के कच्ची-पक्की क्षेत्र में हुई सनसनीखेज हत्या की घटना के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए तिरहुत रेंज के पुलिस उप-महानिरीक्षक (DIG) ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच की प्रगति की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान DIG ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों से घटना की विस्तृत जानकारी ली और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अपराधियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाए।
मामले के त्वरित उद्भेदन के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) मुजफ्फरपुर ने एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। SIT की टीम लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और विभिन्न बिंदुओं पर गहन जांच में जुटी हुई है।
पुलिस ने जांच को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) और स्वान दस्ता (डॉग स्क्वॉड) की भी मदद ली है। घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों का वैज्ञानिक विश्लेषण किया जा रहा है, ताकि अपराधियों तक जल्द पहुंचा जा सके।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किए जाने की उम्मीद है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।