लहेरियासराय थाने पर मुहर्रम को लेकर मुहर्रम अखाड़ा कमिटी की बैठक, 44 अखाड़ों के आयोजन की तैयारी
लहेरियासराय थाने पर मुहर्रम को लेकर मुहर्रम अखाड़ा कमिटी की बैठक, 44 अखाड़ों के आयोजन की तैयारी
लहेरियासराय थाने पर मुहर्रम को लेकर मुहर्रम अखाड़ा कमिटी की बैठक, 44 अखाड़ों के आयोजन की तैयारी
लहेरियासराय, संवाददाता।
आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को लहेरियासराय थाना परिसर में मुहर्रम अखाड़ा कमिटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष अमित कुमार ने की। इसमें जिला मुहर्रम कमेटी के अध्यक्ष मो. रुस्तम कुरैसी, विभिन्न मुहर्रम कमेटियों के पदाधिकारी, अखाड़ा अध्यक्ष और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।
बैठक में मुहर्रम जुलूस, अखाड़ा प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और विधि-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। पुलिस प्रशासन ने बताया कि थाना क्षेत्र में इस वर्ष कुल 44 स्थानों पर मुहर्रम कमेटियों की ओर से अखाड़ों का आयोजन किया जाएगा, जहां पारंपरिक खेल और अन्य कार्यक्रम होंगे।
थानाध्यक्ष अमित कुमार ने सभी अखाड़ा कमेटियों से भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि मुहर्रम आस्था और अनुशासन का पर्व है। सभी आयोजक प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी परिस्थिति में कानून व्यवस्था प्रभावित नहीं होने दें।
उन्होंने कहा कि बिना अनुमति जुलूस के रूट में बदलाव, डीजे का अनधिकृत उपयोग, भड़काऊ नारेबाजी और आपत्तिजनक गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी। अफवाह फैलाने या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।
पुलिस ने सभी अखाड़ा कमेटियों से स्वयंसेवकों की तैनाती करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल देने को कहा। पर्व के दौरान संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।
जिला मुहर्रम कमेटी के अध्यक्ष मो. रुस्तम कुरैसी ने सभी कमेटियों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मुहर्रम का पर्व हर वर्ष की तरह इस बार भी शांति, अनुशासन और भाईचारे के साथ मनाया जाएगा।
बैठक के अंत में अखाड़ा अध्यक्षों और कमेटी सदस्यों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाते हुए शांतिपूर्ण ढंग से मुहर्रम संपन्न कराने का संकल्प लिया गया ।