केंद्र सरकार में डीजी स्तर पर तैनाती के लिए 33 आईपीएस अधिकारियों का पैनल मंजूर, बिहार कैडर के 4 अधिकारी शामिल

दस्तक 7 मीडिया /संजय कुमार राय 

केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने विभिन्न राज्यों के 33 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों को केंद्र सरकार में डीजी/डीजी समकक्ष स्तर के पदों पर नियुक्ति के लिए एंपैनलमेंट (Empanelment) की मंजूरी दी है।

जारी सूचना के अनुसार बिहार कैडर के चार वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को भी इस सूची में स्थान मिला है। इनमें जग मोहन, पंकज कुमार दराद, आर. मलारविझी तथा सुशील मानसिंग खोपड़े शामिल हैं।

सूची में उत्तर प्रदेश, एजीएमयूटी, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, झारखंड, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना समेत विभिन्न कैडरों के वरिष्ठ अधिकारियों को भी डीजी/डीजी समकक्ष स्तर के लिए एंपैनल किया गया है।यह एंपैनलमेंट केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों एवं अन्य केंद्रीय संगठनों में डीजी स्तर के पदों पर नियुक्ति के लिए पात्रता प्रदान करता है। आदेश 12 जून 2026 को जारी किया गया।