बाल श्रम उन्मूलन में दरभंगा का डंका, राज्य में प्रथम स्थान; उप श्रमायुक्त राकेश रंजन सम्मानित
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में दरभंगा प्रमंडल ने शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए बाल श्रमिकों की विमुक्ति एवं पुनर्वास के क्षेत्र में पूरे बिहार में अपनी अलग पहचान बनाई है। पटना स्थित दशरथ मांझी श्रम एवं नियोजन अध्ययन संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में दरभंगा प्रमंडल के उप श्रमायुक्त राकेश रंजन को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

