17-18 जून को दरभंगा के सभी प्रखंडों में लगेगा जन कल्याण शिविर, एक ही जगह मिलेंगी 17 विभागों की सेवाएं
17-18 जून को दरभंगा के सभी प्रखंडों में लगेगा जन कल्याण शिविर, एक ही जगह मिलेंगी 17 विभागों की सेवाएं
17-18 जून को दरभंगा के सभी प्रखंडों में लगेगा जन कल्याण शिविर, एक ही जगह मिलेंगी 17 विभागों की सेवाएं
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
दरभंगा जिले के सभी प्रखंडों में 17 एवं 18 जून 2026 को “प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर” का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में शिविर की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। यह शिविर प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा।
डीएम ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम सुपात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में आयुष्मान भारत, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, लखपति दीदी, पीएम स्वनिधि, दिव्यांगजन कल्याण सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए आवेदन, पंजीकरण और सत्यापन की सुविधा उपलब्ध होगी।
शिविर में 17 विभागों के अलग-अलग स्टॉल लगाए जाएंगे। लाभार्थियों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क तथा स्वास्थ्य जांच के लिए मेडिकल स्टॉल भी स्थापित किए जाएंगे, जहां रक्तचाप, शुगर जांच और स्वास्थ्य परामर्श जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। डीएम ने लोगों से अपील की है कि वे आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक, पैन कार्ड, पासपोर्ट फोटो एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठाएं।
बेनीपुर-बिरौल के पारा विधिक स्वयंसेवकों को मिला विशेष प्रशिक्षण, जरूरतमंदों तक कानूनी सहायता पहुंचाने पर जोर
बिरौल में PLVs का एक दिवसीय प्रशिक्षण, समाज के अक्षम लोगों को निःशुल्क सेवा देने की अपील, गरीब और कमजोर वर्ग के अधिकारों की रक्षा करें पारा विधिक स्वयंसेवक–जिला जज