बहादुरपुर के डरहार गांव में 11जून से 20जून तक चलेगा सीताराम नाम धुन नवाह यज्ञ,तैयारिया शुरू
दरभंगा /विधि संवाददाता
बहादुरपुर प्रखण्ड के डरहार गाँव में शिव मंदिर (बाबा टोल) के प्रागंण में 11 जून से 20 जून तक आयोजित होने वाली श्रीश्री 1008 सीताराम नाम धुन नवाह यज्ञ को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। यज्ञ को सफल संचालन के लिए बुधवार को मंदिर प्रागंण में समाजसेवी जटाशंकर मिश्रा की अध्यक्षता मे एक बैठक की गई। 9 जून को ध्वजारोहण हुई।अब गुरुवार 11 जून से नवाह यज्ञ प्रारंभ होगी जो 20 जून 26 तक चलेगी। आयोजन समिति के कोषाध्यक्ष अजीत कुमार मिश्र उर्फ गौड़ी शंकर मिश्र ने नवाह यज्ञ को सफल बनाने के लिए युवा सदस्यों को जिम्मेदारी दिया है। भक्तजनों को सुविधा, सुरक्षा, भंडारा और धार्मिक कार्यक्रमों की बेहतर व्यवस्था को लेकर बिशेष तैयारी की गई है। समिति की ओर से बताया गया कि नवाह यज्ञ में पूजा- अर्चना, सीताराम- सीताराम का रामधुन 9 दिनों तक होगा। आसपास के गाँवों समेत दूर दरार गाँवों से बड़ी संख्या मे भक्तजन के पहूँचतने की सम्भावना है। आयोजन समिति के मनोज कुमार चौधरी, अनिल कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना जी,विष्णुजी मिश्र, सुशील चौधरी,कन्हैया चौधरी, चन्दन मिश्रा उर्फ सिंपू, अशोक कुमार मिश्रा, प्रकाश चन्द्र मिश्र, शम्भू कुमार झा,मंटू चौधरी,रौशन चौधरी, विक्रम भारतद्वाज,किशोर चौधरी, राम भरोस चौधरी, चन्दन चौधरी,रामबाबू चौधरी, नारायण चौधरी, लक्ष्मण चौधरी,टुन्ना चौधरी, लक्ष्मण चौधरी उर्फ जग्गा समेत दर्जनों भक्तगण पूरी निष्ठा से लगे हुए हैं।
भ्रष्ट अधिकारियों पर गिरी गाज: राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई, 10 अफसरों पर शिकंजा, एक अधिकारी की बर्खास्तगी की सिफारिश, कई अंचल अधिकारियों पर विभागीय जांच शुरू
हत्या से लेकर पुलिस पर हमले तक, दरभंगा कोर्ट ने कई आरोपियों की बेल अर्जी ठुकराई