गायघाट में लीची एक्सपोर्ट कंपनी पर हमला, तोड़फोड़ और मारपीट के में चार को भेजा गया जेल
गायघाट में लीची एक्सपोर्ट कंपनी पर हमला, तोड़फोड़ और मारपीट के में चार को भेजा गया जेल
गायघाट में लीची एक्सपोर्ट कंपनी पर हमला, तोड़फोड़ और मारपीट के में चार को भेजा गया जेल
दीपक कुमार/ गायघाट
गायघाट थाना क्षेत्र के बहादुरपुर स्थित एक लीची एक्सपोर्ट कंपनी पर शुक्रवार देर रात दर्जनों असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया।
हमलावरों ने कंपनी परिसर में घुसकर कर्मियों के साथ मारपीट की, मशीनों और अन्य सामान में तोड़फोड़ की। घटना में महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
चार गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक अधिकांश आरोपित फरार हो चुके थे। गायघाट थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने कहा कि घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है। सभी आरोपितों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
किसानों के साथ मारपीट से शुरू हुआ विवाद
कंपनी के व्यवस्थापक पप्पू कुमार ने बताया कि शाम के समय मीनापुर क्षेत्र के करीब एक दर्जन किसान लीची पैकिंग का कार्य देखने के लिए कंपनी पहुंचे थे। लौटने के दौरान मैठी टोल प्लाजा के निकट वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी।
आरोप है कि इसी दौरान बाइक सवार कुछ युवकों ने किसानों की कार को रास्ते से हटाने का दबाव बनाया। जगह नहीं होने के कारण जब किसानों ने असमर्थता जताई तो युवकों ने उन्हें वाहन से खींचकर मारपीट शुरू कर दी।
“सैंया भये कोतवाल, अब डर काहे का ?”दरभंगा जिले के एसएसपी कार्यालय में तैनात आईटी प्रोग्रामर के रसूख ,कौन करेगा कारवाई ? सरकारी अभिलेखों और ऑडियो /व्हाट्स ऐप चैट के जांच से उठ सकता हे पर्दा ?डीआईजी के पत्र का भी नहीं हो रहा हे असर।
सकरी–हसनपुर रेल परियोजना के समर्थन में कुशेश्वरस्थान बाजार बंद के दौरान चिराग पासवान, शांभवी चौधरी और अतिरेक कुमार के मुर्दाबाद के नारे क्यों लगे पढ़े पूरी खबर।