कटिहार पुलिस ने बीते 22 सितंबर को पिता-पुत्र ने मिलकर एक वॉचमैन की हत्या करवाने की कोशिश की थी। इस मामले का खुलासा कर दिया है।

मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार होने वालों में पिता राजू शाह, पुत्र राजेश कुमार के अलावा राहुल कुमार, विकास कुमार और सोनू कुमार शामिल हैं।

घायल गार्ड की पहचान खगड़िया निवासी बलवीर के रूप में हुई है। जो एयरटेल टावर का वॉचमैन था। जिसका संबंध एक महिला के साथ था। जो राजू शाह की पत्नी है और राजेश कुमार की मां। इसी को लेकर पिता-पुत्र ने वॉचमैन की जान लेने की कोशिश की। घटना कोढ़ा थाना क्षेत्र का है।

वॉचमैन का अवैध संबंध पड़ोस की प्रतिमा देवी से चल रहा था। जिसकी जानकारी महिला के पति और पुत्र को लग चुकी थी। जिसके बाद दोनों ने नवगछिया रंगरा निवासी सोनू कुमार और दो अन्य लोगों के साथ मिलकर बलबीर को गोली मार दी, लेकिन उसकी जान बच गई। गंभीर स्थिति में उनका इलाज चल रहा है। अपराधियों के पास से दो कट्टा और पांच कारतूस भी पुलिस ने बरामद किया है।