दरभंगा: जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र से शादी की नियत से एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है।
मामले को लेकर लड़की की अम्मी ने सिंहवाड़ा थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है।
दिए गए आवेदन में आवेदिका ने नगर पंचायत भरवाड़ा से शबाना खातून, साबरीन प्रवीण एवं साबरीन के भाई को नामजद बनाया है।
आवेदन में लड़की की अम्मी ने कहा है कि बीते 22 सितंबर की शाम में उनकी पुत्री भरवाड़ा बाजार से समान खरीदने गई। जो देर रात तक घर वापस नहीं आई तो उनके द्वारा अगल-बगल एवं बाजार के विभिन्न जगहों पर बेटी की खोजबीन की परन्तु उन्हें कहीं भी उनकी बेटी नहीं मिली।
आवेदिका ने बताया है कि उनको शक है कि उपरोक्त नामित ने उनकी पुत्री का अपहरण किया है।
