गायघाट थाना परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन:विश्व पर्यावरण दिवस पर पुलिसकर्मियों ने लगाए अलग-अलग प्रकार के पौधे
गायघाट थाना परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन:विश्व पर्यावरण दिवस पर पुलिसकर्मियों ने लगाए अलग-अलग प्रकार के पौधे
गायघाट थाना परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन:विश्व पर्यावरण दिवस पर पुलिसकर्मियों ने लगाए अलग-अलग प्रकार के पौधे
दीपक कुमार/ गायघाट
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को गायघाट थाना परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की भी सक्रिय भागीदारी रही.
थाना परिसर में लगाये गये दर्जन भर पौधे
पौधारोपण अभियान के तहत थाना परिसर में विभिन्न किस्मों के करीब एक दर्जन पौधे लगाए गए. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का भी संकल्प लिया, ताकि आने वाले वर्षों में ये पौधे बड़े वृक्ष बनकर पर्यावरण को लाभ पहुंचा सकें.
पौधे को वृक्ष बनाना सबसे बड़ा योगदान
थाना प्रभारी राकेश कुमार ने कहा कि पौधा लगाना जितना महत्वपूर्ण है, उससे कहीं अधिक जरूरी उसकी देखभाल करना है. एक पौधे को वृक्ष का रूप देना समाज और प्रकृति के प्रति बड़ी जिम्मेदारी निभाने के समान है. उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की.
रिशु श्री के ‘फ्रंटमैन’ पर SVU का शिकंजा, करोड़ों के टेंडर खेल में संतोष कुमार गिरफ्तार
लालू-राबड़ी की सुरक्षा पर चली सरकार की कैंची, सरकारी बंगला खाली करने का अंतिम नोटिस जारी,“सुरक्षा में कटौती और सरकारी आवास खाली करने के नोटिस के बाद बिहार की राजनीति में फिर आमने-सामने आए सत्ता पक्ष और राजद।”