100 पदों पर नौकरी का मौका, 4 से 6 जून तक दरभंगा के तीन प्रखंडों में लगेगा जॉब कैंप
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा
रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा द्वारा 4, 5 और 6 जून को जिले के विभिन्न प्रखंडों में जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप के माध्यम से निजी क्षेत्र की कंपनी Elite Foods Private Limited कुल 100 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन करेगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 जून को जाले स्थित एसडीसी (केवाईपी सेंटर), 5 जून को हनुमाननगर स्थित बीएसडीसी (केवाईपी सेंटर) तथा 6 जून को केवटी स्थित एसडीसी (केवाईपी सेंटर) परिसर में सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा।
कंपनी द्वारा ट्रेनी प्रोडक्शन, मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस एवं ट्रेनी पैकिंग पदों के लिए भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं एवं आईटीआई उत्तीर्ण महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 42 वर्ष निर्धारित की गई है।
चयनित उम्मीदवारों को कंपनी की ओर से 16 हजार रुपये प्रतिमाह (सीटीसी) वेतन दिया जाएगा। नियोजनालय ने अधिक से अधिक युवाओं से जॉब कैंप में भाग लेकर रोजगार के अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
जॉब कैंप में भाग लेने के लिए नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के राष्ट्रीय करियर सेवा (NCS) पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते हैं अथवा नियोजनालय कार्यालय पहुंचकर भी अपना निबंधन करा सकते हैं।
साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपना बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पांच रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की छायाप्रति साथ लानी होगी। नियोजनालय ने स्पष्ट किया है कि जॉब कैंप में भाग लेना पूरी तरह निःशुल्क है।
रिशु श्री कनेक्शन पर चला सरकार का हथौड़ा! विदेशी सैर, पूजा-पाठ और टेंडर खेल के आरोपों में दो IAS निलंबित
बैंकिंग सेवाओं के विस्तार पर जोर, ग्रामीण क्षेत्रों में खुलेंगी नई बैंक शाखाएं,डीएलसीसी बैठक में वार्षिक साख योजना, कृषि ऋण, पीएमईजीपी, पीएमएफएमई और स्वरोजगार योजनाओं की प्रगति की समीक्षा